{"_id":"699f4d82ca15da2b480dddea","slug":"while-giving-way-a-truck-came-in-contact-with-a-high-tension-wire-caught-fire-and-the-driver-died-due-to-electric-shock-deoria-news-c-208-1-deo1010-175774-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साइड देते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, लगी आग, करंट से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साइड देते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, लगी आग, करंट से चालक की मौत
Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरठा-सलेमपुर मार्ग पर बिजली की तार से लगी आग से ट्रक जलता। संवाद
सलेमपुर। बरठा-सलेमपुर मार्ग पर बिराजभार गांव के समीप बुधवार को साइड देते समय एक ट्रक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बिजली आपूर्ति बंद होने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम के जेई और कर्मचारियों को फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल और सीओ के फोन के बाद बिजली कटी। मृतक के परिवार के लोगों ने लापरवाह बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला गांव के कोटवा टोला निवासी रामप्रताप कुशवाहा (55 वर्ष) पुत्र हरदेव अपना ट्रक खुद चलाते थे। बुधवार की सुबह वह अपने गांव से ट्रक लेकर गेहूं लोड करने सलेमपुर जा रहे थे। रास्ते में बिराजभार गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय ट्रक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही ट्रक में आग लग गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहे लोग शोर मचाने लगे, लेकिन करंट की वजह से कोई ट्रक के नजदीक नहीं आया।
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार और कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बिजली निगम के अधिकारियों से बात कर आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ट्रक चालक को सरकारी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि करंट के चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
लटकते तार को नहीं कराया गया ठीक, हो गया हादसा
स्थानीय लोग ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर झूलते बिजली तार पहले से ही हादसे को आमंत्रण दे रहे थे, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी, दो बेटे अमन और मोहित तथा चार बेटियां प्रीति, नेहा, सोनाली और सपना को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।