फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Where women are respected, there will be prosperity

Deoria News: जहां महिलाओं का सम्मान होगा, वहीं समृद्धि आएगी

Tue, 10 Mar 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Where women are respected, there will be prosperity
एबीवीपी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. रजनी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं समाज के सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए राष्ट्र हित में अपना योगदान दे रही हैं। इस श्रृंखला में भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली महिलाएं ही वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना होती हैं। उसका लक्ष्य समाज व परिवार के प्रति उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है। नागरी प्रचारिणी की कार्यकारी सदस्य डॉ. शकुंतला दीक्षित ने कहा महिलाओं का सम्मान जहां होता है, वहां सदैव समृद्धि बनी रहती है। हम सभी को आज ही से संकल्प लेना होगा की महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। यही महिलाओं के प्रति सच्चा सम्मान होगा। आभार ज्ञापन गोरक्ष प्रांत की प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख रानी दुर्गावती ने किया। इस अवसर पर एबीवीपी देवरिया विभाग के संगठन मंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री सात्विक श्रीवास्तव, अंजली तिवारी, सलोनी सिंह, सुषमा तिवारी, कल्पना श्रीवास्तव, अमन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed