फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wheat residue and trees and plants burnt to ashes due to fire

Deoria News: आग लगने से गेहूं के अवशेष और पेड़-पौधे जलकर राख

Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wheat residue and trees and plants burnt to ashes due to fire
रामपुर बुजुर्ग। जंजीरहा गांव में शनिवार की दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खेत में पड़े गेहूं के अवशेष और आसपास के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, पाइप तथा मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और फायर कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
तब तक खेत में रखा गेहूं का अवशेष तथा कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के खेतों और आबादी तक पहुंच सकती थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed