फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   West feeder standstill, 80 village consumer upset

वेस्ट फीडर ठप, 80 गांव के उपभोक्ता परेशान

Wed, 17 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 17 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की मनमानी से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। भटवलिया सब स्टेशन से जुड़े वेस्ट फीडर से बिजली की आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसकी वजह हाईटेंशन तार को अवैध रुप से शिफ्टिंग बताई जा रही है। अधिशासी अभियंता ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

शहर के भटवलिया सब स्टेशन से वेस्ट फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें कतरारी और सरौरा समेत 80 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं।

इसके चलते  सीसी रोड स्थित चटनी-गढ़ही सूजी मिल के समीप से 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से मंगलवार की शाम को अवैध रुप से तार को हटा दिया गया।

इसके चलते इन गांवों में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बुधवार की देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।

उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की मनमानी से उन्हे बार बार इस तरह की दिक्कते झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed