फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   weapon showed dancer

ऑर्के स्ट्रा के नर्तकी ने जड़ा थप्पड़ तो तान दिया असलहा

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
weapon showed dancer
ऑर्के स्ट्रा के नर्तकी ने जड़ा थप्पड़ तो तान दिया असलहा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर हिरामन में आई बरात में मची भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को बरात में एक युवक ने अपने साथियों के साथ जमकर उत्पात मचाया। ऑर्के स्ट्रा नर्तकी को छूने के लिए उसने उसके ऊपर असलहा तान दिया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक असलहा छोड़कर भाग निकला।

रामपुर कारखाना के रामपुर हिरामन गांव में बुधवार की रात बरात आई थी। द्वारपूजा और भोजन के बाद दर्शक और बराती ऑर्के स्ट्रा का मनोरंजन कर रहे थे। इसी बीच ऑर्के स्ट्रा की नर्तकी को कुछ युवकों में रुपये देने की होड़ लग गई। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने साथियों के साथ नर्तकी को छूने के लिए उत्पात मचाने लगा। नर्तकी उसकी हरकतों को देखकर किनारा करने लगी। इससे युवक ने उसे पकड़ लिया। नर्तकी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। युवक ने भी नर्तकी की पिटाई कर दी। उसके बाद उसके ऊपर असलहा तान लिया। यह देखकर बरात में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। अपने को घिरते देखकर आरोपी असलहा छोड़कर भाग निकला। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि असलहा बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed