फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   We have been kept under wraps in the government State Minister statement goes viral on social media

UP: 'हमें सरकार में ढक्कन बनाकर रखा गया है..'‚ सोशल मीडिया पर वायरल राज्यमंत्री का बयान, नेत्री बोलीं- फेक है

Fri, 21 Jun 2024 08:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

वायरल ऑडियो में क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपशब्दों से नवाजे जाने के साथ ही उनको और एक एमएलसी को मुख्यमंत्री का करीबी बताया जा रहा है। हालाकि यह ऑडियो राज्यमंत्री का है या नहीं इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन
We have been kept under wraps in the government State Minister statement goes viral on social media
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत का सोशल मीडिया पर चल रहा ऑडियो सुर्खियों में छा गया है। ऑडियो में राज्यमंत्री अपने को प्रदेश सरकार में केवल ढक्कन जैसा रखे जाने की बात कह रही हैं। यह भी बोल रही हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी बातों को नजरंदाज कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की कार्यकर्ताओं के बीच हो रहे बातचीत का ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें राज्यमंत्री कह रही हैं कि विकास कार्यो में धन आवंटन में विषमता की जा रही है। गोरखपुर के विकास के लिए एक बार 600 करोड़ और एक बार 400 करोड़ का बजट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखापुर में सभी नाला, नाली पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। पार्टी में हम लोगों की जरूरत है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा मुझे उपेक्षित किया जा रहा है। मुझे इस समय सरकार में केवल ढक्कन बनाकर रखा गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री जानते हैं कि ये हमारी नहीं है‚ सब उपर से आई है। इसलिए हर जगह मेरा उपेक्षित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

वायरल ऑडियो में क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपशब्दों से नवाजे जाने के साथ ही उनको और एक एमएलसी को मुख्यमंत्री का करीबी बताया जा रहा है। हालाकि यह ऑडियो राज्यमंत्री का है या नहीं इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। जबकि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने फेसबुक आईडी से एक पोस्ट कर लिखा है कि वायरल ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है। यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है। आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई भी ऑडियो कहीं पोस्ट किया हुआ मिले, तत्काल हमें व देवरिया कोतवाली को सूचना दें। यह सरकार की छवि को धूमिल करने का निंदनीय कृत व सोची समझी साजिश है। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जांच हेतु निर्देश दे दिए गए हैं... जल्द ही इस सरकार विरोधी गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।

तथाकथित ऑडियो जिसको मेरे नाम से बताकर वायरल किया जा रहा है। वह एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है। यह सरकार की छबि धूमिल करने का निंदनीय कृत्य व सोची समझी साजिश है। यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है। मैं देवरिया कोतवाली में रिपोर्ट कर कार्रवाई हेतु निर्देश दिया हूं। -विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed