फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   We are descendants of Rana, we will kill our enemies one by one

Deoria News: हम राणा के वंशज हैं, दुश्मनों को चुन-चुन कर मारेंगे

Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
We are descendants of Rana, we will kill our enemies one by one
हाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में बोेले समाज कल्याण मंत्री
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जनपद दौरे पर आए प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है, पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। ये नया भारत है जो घर में घुस कर मारता है। सरकार की सफल विदेश नीति का परिणाम है कि पाकिस्तान आज पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम राणा के वंशज हैं, दुश्मनों को चुन-चुन कर मारेंगे।

वह शुक्रवार को रुद्रपुर मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह दिखाया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे पर बिलख रहे हैं वह ये प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को हमेशा से प्रश्रय देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती ने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने घास की रोटी खाना मंजूर किया, मगर मुगलों की अधीनता मंजूर नहीं की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। इस दौरान राजेश सिंह श्रीनेत, जयप्रकाश सिंह, कमलेश्वर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व मंत्री ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed