फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Waterlogging at Baitalpur depot; LPG refilling stalled for three days.

Deoria News: बैतालपुर डिपो में जलभराव, तीन दिन से एलपीजी की रिफिलिंग ठप

Tue, 29 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Baitalpur depot; LPG refilling stalled for three days.
बैतालपुर स्थित बीपीसीएल एलपीजी प्लांट में जल भराव के बाद 3 दिन से लोडिंग के लिए खड़े ट्रक
बैतालपुर (देवरिया)। बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश के बाद बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एलपीजी प्लांट में जलभराव हो गया। शनिवार से यहां सिलिंडरों की रिफिलिंग और लोडिंग बंद है। इससे देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में प्लांट से करीब 28 ट्रकों के जरिए रोजाना इन नौ जिलों में रसोई गैस सिलिंडर भेजे जाते हैं। प्लांट से प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। रिफिलिंग और लोडिंग बंद होने से ट्रक परिसर में खड़े हैं। इससे परिवहन और गैस वितरण से जुड़े कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जलभराव दूर करने के लिए डिपो प्रशासन ने तीन दिनों से पंपिंग सेट लगाए हैं। कर्मचारियों की टीम लगातार पानी निकालने में जुटी है। डिपो प्रशासन के अनुसार, जलभराव समाप्त होते ही रिफिलिंग और लोडिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद विभिन्न जिलों के लिए एलपीजी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। बैतालपुर प्लांट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर विभिन्न जिलों के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में तीन दिनों से रिफिलिंग बंद रहने से आपूर्ति शृंखला पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट प्रबंधक समीउल्लाह ने बताया कि जलभराव खत्म करने के लिए तीन दिनों से पंपिंग सेट लगाए गए हैं। पानी निकलते ही रिफिलिंग और आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed