{"_id":"6851b5914c77aab8c0076c80","slug":"water-trader-cheated-of-rs-1-lakh-15-thousand-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156248-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी कारोबारी से एक लाख 15 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी कारोबारी से एक लाख 15 हजार रुपये की ठगी
Wed, 18 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुलपार निवासी एक पानी कारोबारी से एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने पानी भेजने के नाम पर एक लाख, 14 हजार, पांच सौ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सारे रकम तीन दिन के भीतरबैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं।
जैसे ही रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ ठगी करने वाले कर्मचारी और कंपनी के दिए हुए मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद पीड़ित को ठगी का आभास हुआ। उसने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गरुलपार निवासी निशांत श्रीवास्तव का फर्म उनकी पत्नी सोनाक्षी के नाम से रजिस्टर्ड है। निशांत ने बताया कि उन्होंने अपनी फर्म पर पानी मंगवाने के लिए इंडीपेंडेस वाटर (पानी) मित्तल ट्रेडिंग कंपनी भिवानी हरियाणा के कर्मचारी सनोज से बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान 6 हजार 12 सौ एमएल, 12 हजार साढ़े सात सौ एमएल और 12 हजार ढाई सौ एमएल में पानी बाटल का ऑर्डर लगाया। बातचीत के बाद जब दोनों के बीच सहमति बनी तो उन्होंने सनोज के दिए गए बंधन बैंक खाते में 12 से 15 जून तक 1्र14,500 रुपये भेज दिए।
आरोप है कि जैसे ही पूरे रुपये खाते में ट्रांसफर हुआ, इसके बाद सनोज का मोबाइल फोन और कंपनी का दिया गया नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोतवाली में भी तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।