फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water stuck on the way...the needy are yearning to wait

Deoria News: रास्ते में अटका पानी...इंतजार में तरस रहे जरूरतमंद

Sun, 23 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water stuck on the way...the needy are yearning to wait
देवरिया। शहर में बिछ रही गैस पाइप लाइन से कई मोहल्लो में पाइप लाइन टूट गई है। सबसे अधिक समस्या भुजौली कॉलोनी रोड पर है। पाइप टूटने की वजह से 10 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में एक कंपनी गैस पाइप लाइन बिछा रही है। इसी क्रम में भुजौली कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी पर है। यहां परशुराम चौक से भुजौली कॉलोनी तिराहे तक पाइप लाइन डाली गई है।
विज्ञापन

इसके लिए मशीन से जमीन के अंदर पाइप डाली गई। इसके चलते जगह-जगह पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन टूट गई है। शुगर मिल बाउंड्री के सामने से लेकर तिराहे तक एक दर्जन जगह पाइप टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते इससे जड़े मोहल्लो में जलापूर्ति बाधित हो गई है। शहर के मुंशी गोरखनाथ टोला, इंदिरा नगर, देवरिया खास, उमानगर उत्तरी आदि मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी नहीं आने से लोग पीने के लिए पानी खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। कुछ लोग नहाने के लिए भी आरओ वाटर का केन 20 रुपये की दर से खरीद रहे हैं। वहीं कुछ लोग आसपास में लगे हैंडपंप से पानी लाकर काम चला रहे हैं। वहीं कपड़े धोने के लिए ड्राई क्लीनर्स का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed