{"_id":"64569801e65c8dd72b087649","slug":"water-storage-is-necessary-to-secure-life-deoria-news-c-7-1-155000-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित करने के लिए जल का भंडारण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित करने के लिए जल का भंडारण जरूरी
Sat, 06 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी में जलजीवन मिशन शिविर के तहत आयोजित दो दिवसीय शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारं
जलजीवन मिशन के तहत दो दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। ब्लॉक स्थित गांधी सभागार में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने पानी के संरक्षण और उनके उपयोग पर विचार रखा।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पानी का भंडारण जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोग पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो आगामी दिनों के लिए घातक साबित होगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेश यादव, लक्ष्मण मिश्र ने मिशन के तहत लोगों को जल से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया और उसके समाधान की जानकारी दी। इस मौके पर जितेश्वर चौबे, दिलीप गुप्त, अनिल कन्नौजिया, संध्या देवी, जितेंद्र तिवारी, निशू सिंह, दिनेश मिश्र, बलराम भगत, चंदन प्रसाद, पूनम, सरोज और काजल आदि मौजूद थे।