{"_id":"669ac9c291078f68230d6014","slug":"water-level-of-saryu-river-increased-by-20-cm-in-24-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130653-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर
विज्ञापन
भागलपुर में सरयू का बढ़ता जलस्तरफोटो- संवाद
- केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने से नदी में हो रही बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। एक सप्ताह से लगातार घट रहा सरयू नदी के जलस्तर में दुबारा बढ़ोतरी शुरू हो गई है। नदी के इस अप्रत्याशित परिवर्तन से तटवर्ती लोग एक बार फिर सहम गए हैं। आयोग के अनुसार नेपाल की तरफ से बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शुक्रवार दोपहर दो बजे तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 64मीटर 8 सेमी पर पहुंच गया। यदि नदी का जलस्तर इसी प्रकार से बढ़ता रहा तो जल्दी ही पानी किनारे को छोड़ गांवों की ओर पहुंच जाएगा।
सरयू नदी की बाढ़ से तटवर्ती इलाकों के दर्जनों से अधिक गांवों को प्रभावित होने की संभावना रहती है। 12 जुलाई को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी से ऊपर चला गया था, जिससे नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा था। उसके बाद जलस्तर लगातार कम होने लगा था। नेपाल में हो रही बारिश के चलते पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है।
तुर्तीपार रेगुलेटर पर दोपहर नदी का जलस्तर 64मीटर 8सेमी दर्ज किया गया, लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान 64 मी 30 सेमी से 22सेमी नीचे बह रही है। तटवर्ती लोगों का कहना है कि अगर नदी इसी तरह बढ़ती रही तो तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन
छित्तूपुर गांव के सामने जो कटान हो रही थी वह पानी ऊपर आने से बंद हो गई है। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है इसलिए नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर आने की संभावना कम है। निगरानी रखी जा रही है।