{"_id":"6a53e437069bf7b60f0d1dce","slug":"water-level-in-sarayu-rising-15-to-20-cm-daily-damage-in-coastal-villages-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-186696-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 15 से 20 सेमी रोज बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 15 से 20 सेमी रोज बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत
Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बरहज। पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बारिश से सरयू नदी के जलस्तर में 15 से 20 सेंटीमीटर की रोजाना बढ़त दर्ज की जा रही है।
नदी का तेवर देख तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत है। उन्हें बाढ़ की चिंता सताने लगी है। हालांकि, सरयू खतरे के निशान से नीचे बह रही है। प्रशासन ने बाढ़ चौकी और आश्रय स्थल को सक्रिय कर दिया है।
चार दिन से सरयू के जलस्तर में निरंतर इजाफा हो रहा है। थाना घाट की पक्की सीढि़यों से डेढ़ से दो किमी दक्षिण से होकर बहने वाली नदी तीन पाटों में बहने लगी है।
ग्रामीणों के अनुसार्र, जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण सरयू कुरह परसियां, कटइलवा, कपरवार संगम तट परदबाव बना रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा के इंतजाम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। दियारा के रमाशंकर यादव, छोटेलाल यादव, ओमप्रकाश, विंध्यवासिनी देवी, मंजनाथ, संजय यादव, मोदी कुमार, जवाहिर आदि का कहना है कि बाढ़ के समय प्रशासन सामने आता है। बाढ़ खत्म होते ही फिर चुप्पी साध लेता है।
विज्ञापन
उधर, बाढ़ के संकट से निपटने के लिए जगह-जगह बाढ़ चौकी और आश्रय स्थली बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय परसियां देवार, विशुनपुर देवार, साधन सहकारी समिति कपरवार, बीजीमी इंटर काॅलेज भागलपुर, बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम, साधन सहकारी समिति पैना, महेन, हनुमान इंटर काॅलेज बरांव, जूनियर हाईस्कूल मईल, साधन सहकारी समिति कसिली, मौना गढ़वा में बाढ़ चौकी बनाई जाएगी।
बाबा गयादास इंटर काॅलेज बरहज, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज, हर्ष चंद्र इंटर काॅलेज बरहज रेलवे स्टेशन मार्ग आदि जगहों पर आश्रय स्थल बनाए जाएंगे।