फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   water lebal

बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, सहमे लोग

Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
water lebal
बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, सहमे लोग
विज्ञापन

बरहज के रगरगंज वार्ड के मुख्य मार्ग पर और देवरहा बाबा आश्रम में पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यहां नदी खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी रामजानकी मार्ग से रगरगंज वार्ड में जाने वाली मुख्य सड़क पर आ गया है। छह से अधिक गांव बाढ़ की जद में हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। वहीं भागलपुर क्षेत्र में नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है।
सोमवार को थानाघाट पर बने मीटर गेज पर पिछले 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की बढ़त दर्ज की गई। बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते रामजानकी मार्ग स्थित नौकाटोला में गनेश मणि के सागौन बागीचे तक पहुंच गया है। भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। परसियां-विशुनपुर देवार के 12 मजरे बाढ़ के पानी के जद में आ गए हैं। वहीं पैना की ओर तेलियां शुक्ल, मेहियवां, कटइलवा, बेलडॉड, मठियां, कपरवार और गोरखपुर जनपद का कोलखास गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस संबंध में एई अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़त में कुछ नरमी दर्ज किया गया है। नदी कपरवार संगम तट और कटइलवा में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे बांध पर नदी दबाव बना रही है। नदी के बढ़त से जगह-जगह रखे जियो बैग धंस गए हैं। प्रशासन ने आवागमन के लिए परसियां देवार में एक, विशुनपुर देवार और भदिला प्रथम चार-चार नाव लगाया है।
विज्ञापन

भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छित्तूपुर रेग्युलेटर में रिसाव से कई गांवाें की धान अरहर की फसल भी बर्बाद हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के तुर्तीपार कार्यालय के अनुसार, नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। बरहज के एसडीएम ध्रुव शुक्ला ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों का क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गईं है। नाव भी जरूरत के हिसाब से लगा दी गई है। मईल प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से देवरहा बाबा आश्रम के संपर्क मार्ग पर चार फीट ऊंचा पानी बह रहा है। जिससे आश्रम पर जाने का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। आश्रम के अंदर भी पानी घुस गया है। लोगों को आने जाने के लिए प्रशासन ने दो छोटी नावों की व्यवस्था की है। तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि सरयू नदी की बाढ़ पर प्रशासन की नजर है। आश्रम पर आने जाने के लिए दो नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed