{"_id":"65a43c8187d627dd340c4edc","slug":"warning-of-agitation-on-delay-in-khukhundu-block-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17491-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू ब्लॉक निर्माण में हो रही देरी पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू ब्लॉक निर्माण में हो रही देरी पर आंदोलन की चेतावनी
Mon, 15 Jan 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
बैठक में बोले लोग -एक सप्ताह के अंदर नहीं हुई घोषणा तो शुरू होगा संघर्ष
खुखुंदू। 31 वर्षों से खुखुंदू ब्लॉक के निर्माण की चली आ रही मांग को लेकर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों का रविवार को एक मंच पर जमावड़ा हुआ। खुखुंदू पंचायत भवन पर इकट्ठा हुए जनप्रतिनिधियों ने मांग को अमली जामा पहनाने के लिए एक स्वर में हुंकार भरी और बोला कि अगर एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन और सत्ता पक्ष के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इसपर ध्यान नहीं दिए तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता ने कहा कि खुखुंदू में ब्लॉक निर्माण अति आवश्यक हो गया है। समय रहते यहां वीडियो की तैनाती नहीं हुई तो एक बार फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव ने कहा कि बसपा शासन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देवरिया में आयोजित एक समारोह में खुखुंदू और तरकुलवा को ब्लाक बनाने की घोषणा की थी। तरकुलवा अस्तित्व में आ गया, लेकिन खुखुंदू अभी भी अधर में लटका है।
संघर्ष समिति के संरक्षक नथुन राय ने कहा कि 58 ग्राम पंचायतों की जनता मुद्दे को लेकर लगातार संघर्षरत है। जनप्रतिनिधियों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष सोबराती किदवई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र प्रसाद, महासचिव लियाकत अहमद, दिव्यांग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।