{"_id":"6302769f76f32414a7730f3c","slug":"wall-fell-down-due-to-digging-drain-deoria-news-gkp447761673","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बड़े नाले की बेतरतीब खुदाई से दरकने लगीं मकानें, दो की गिरी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बड़े नाले की बेतरतीब खुदाई से दरकने लगीं मकानें, दो की गिरी दीवार
Mon, 22 Aug 2022 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:33 AM IST
सार
निलिमा त्रिपाठी ने बताया कि किसी तरह प्रधानमंत्री आवास मिला है। शनिवार को बेतरतीब खुदाई के कारण दीवार गिर गई, जिससे काफी सामान नुकसान हुआ है। उपेंद्र शर्मा ने बताया कि खुदाई करने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। जिस जगह पर खुदाई हो रही है, वहां पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। मेरे मकान की दीवार दरक गई है।
विज्ञापन
ोराराम रोड के तरफ चल रहे नाला निर्माण के दौरान दरक कर गिरा मकान ।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के कुर्ना को जोड़ने वाले बड़े नाले के निर्माण के दौरान सुरक्षा के मानकों का ख्याल न होने से कुछ मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं। दो मकान की दीवार गिर गई। इसको लेकर लोगों में दहशत है। बारिश होने पर खतरा बढ़ने का डर लोगों को सताने लगा है।
विज्ञापन
शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए खोराराम रोड के किनारे कुर्ना नाले को जोड़ने के लिए बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 8.88 किमी है। 41 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। यह अभी तक करीब पांच सौ मीटर भी पूरा नहीं बन पाया है। शहर से सटे अमेठी गांव के पास इस समय काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के मानकों का ख्याल न होने के कारण उनके मकान की दीवारें दरक रही हैं।
विज्ञापन
निलिमा त्रिपाठी ने बताया कि किसी तरह प्रधानमंत्री आवास मिला है। शनिवार को बेतरतीब खुदाई के कारण दीवार गिर गई, जिससे काफी सामान नुकसान हुआ है। उपेंद्र शर्मा ने बताया कि खुदाई करने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। जिस जगह पर खुदाई हो रही है, वहां पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। मेरे मकान की दीवार दरक गई है।
विज्ञापन
वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाला खुदाई में लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण हम सभी को डर सताने लगा है कि इस रोड पर करीब 70 से 80 मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को उपाय करना चाहिए। जबकि रामनाथ देवरिया निवासी किसान बाबूनंदन मिश्र, विजय मणि ने बताया कि बड़े नाले के निर्माण के लिए जल निगम ने किसानों की भूमिधरी पर बिना पैमाइश व भूमि अधिग्रहण किए पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
राजस्व अभिलेख में देवरिया-रामलक्षन मार्ग की चौड़ाई चार मीटर है। इस समय बढ़कर मौके पर सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर पिच व पटरी सहित कुल 10 मीटर है। किसानों की शिकायत है कि सड़क चौड़ीकरण के समय भी बिना नोटिस दिए काम कराया गया था।
शहर को क्या होगा फायदा
आरसीसी नाला निर्माण से शहर की जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। नाला का निर्माण खोराराम रोड के कुर्ना नाला, कतरारी मोड़, रामनाथ देवरिया, सीसी रोड, वन विभाग होते हुए फोरलेन सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस तक होगा।
नाला निर्माण में सुरक्षा के मानक का ख्याल किया जा रहा है। जिन लोगों का मकान अतिक्रमण कर बना है, उनको स्वयं हटा लेना चाहिए। यूपी रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट लागू है। किसी की भूमि में खुदाई नहीं की जा रही है। - प्रदीप चौरसिया, अधिशासी अभियंता जल निगम

- 8.88 किमी होना नाले का निर्माण
- 41.33 करोड़ रुपये की है लागत
- 19 मार्च से हो रहा है निर्माण