{"_id":"67afa44bbc64978bb70aa599","slug":"voting-will-be-held-at-15-booths-for-three-posts-of-pradhan-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-147198-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान के तीन पदों के लिए 15 बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान के तीन पदों के लिए 15 बूथों पर होगा मतदान
Sat, 15 Feb 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पदाें पर उप चुनाव में मतदान के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। मतदान के लिए पंद्रह बूथ बनाए गए हैं। इसमें 12207 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बना दी गई हैं। इसके अलावा तीन पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान 19 फरवरी होगा। जनपद के तीन विकास खंड क्षेत्र के तीन ग्राम प्रधान पद पर वोट डालने जाने हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में जुृटा है। पथरदेवा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी प्रधान पद पर उपेंद्र और पंकज चुनाव मैदान में हैं। यहां दो बूथ बनाए गए हैं। यहां 1659 मतदाता हैं, जिसमें 878 पुरुष और 781 महिला मतदाता हैं, जो मताधिकार का प्रयोग करेंगे।