फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voter awareness campaign

मेहंदी रचा कर मतदान के लिए किया जागरूक

Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
voter awareness campaign
मेहंदी रचा कर मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। मेहंदी रचा कर मतदान के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से भी अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने महिला मतदाताओं के हाथों पर मेहंदी से मतदान की तिथि डिजाइन की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वयोवृद्ध, दिव्यांग, अशक्त एवं निरक्षर मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान के लिए उत्साहित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य संजय पांडेय आदि ने मतदान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ब्लॉक के विद्यालयों में मतदाता जागरुकता अभियान संपन्न हुआ। विद्यावती देवी महाविद्यालय भनकरपुर के सभागार में हुए कार्यक्रम में डायट रामपुर कारखाना के प्रवक्ता प्रसून कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, आशुतोष कुमार राय एवं सत्यम उपस्थित रहे। स्वीप नोडल अधिकारी उग्रसेन सिंह ने शपथ दिलाई। बीईओ व्यास देव ने स्वीप के साथ सरवार संस्कृत महाविद्यालय प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग, युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही। स्वीप नोडल अधिकारी उग्रसेन सिंह ने हस्ताक्षर अभियान, मतदाता जागरुकता शपथ ग्रहण समारोह, मतदाता जागरुकता पोस्टर निर्माण आदि का आयोजन कराने पर जोर दिया। ब्लॉक गाइड कैप्टन दुर्गावती गुप्ता ने स्काउट गाइड के माध्यम से जनमानस को मत के अधिकार को बताया। इस दौरान रेनू यादव, नैंसी चतुर्वेदी, काजल, आराधना, ज्योति शर्मा, सरिता सिंह, शैल देवी, सुजीत सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, ज्योति सिंह, मुन्नी पांडेय, शशि पाल, मो. अज्जम अली, नूरजहां, नीलेंद्र मिश्र, विनिता वर्मा, बदरूद्दीन खान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed