{"_id":"6660ed99722584e9cc006ce4","slug":"vote-percentage-of-bjp-deoria-news-c-208-1-deo1004-127146-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कमल खिला पर भाजपा की तरफ जनता का झुकाव हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कमल खिला पर भाजपा की तरफ जनता का झुकाव हुआ कम
Thu, 06 Jun 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
बीते दो लोकसभा चुनावों से भी कम रहा भाजपा का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2019 में भाजपा ने 57.19 मतदाताओं का जीता था भरोसा
वर्ष 2014 में भाजपा का 51.07 रहा था मतदान प्रतिशत, इस बार महज 48.36 पर सिमटा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने कमल खिलाया, लेकिन जनता का पूरी तरह से भरोसा जीत पाने में नाकामयाब रहे। यह पिछले दो चुनाव के आंकड़े बता रहे हैं।
वर्ष 2009 में इस बार विजयी भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि के पिता श्रीप्रकाश मणि चुनावी मैदान में पूरी दमखम के साथ उतरे थे, लेकिन भाजपा को विजयश्री नहीं दिला पाए थे। उस चुनाव में बसपा प्रत्याशी गोरख प्रसाद जायसवाल ने उन्हें पटखनी दी थी। उस समय बसपा का मतदान प्रतिशत 30.73 रहा था। बसपा प्रत्याशी गोरख प्रसाद जायसवाल को 2 लाख 31 हजार 114 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा थी। उसे 21.16 प्रतिशत मत मिले थे। सपा से मोहन सिंह को 1 लाख 51 हजार 390 मत मिले थे। वहीं, भाजपा का मतदान प्रतिशत 24.89 पर ही सिमट गया था।
इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने कलराज मिश्र को देवरिया का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। कलराज मिश्र जनता के विश्वास पर खरे उतरे। इस चुनाव में उन्हें 51.07 प्रतिशत मत मिले थे। भाजपा के कलराज मिश्र को 4 लाख 96 हजार 500 मत मिले थे। यह बीते चुनाव से 26.18 प्लस था।
विज्ञापन
इसी तरह बसपा प्रत्याशी नियाज अहमद को 23.77 प्रतिशत मत मिले। उन्हें 2 लाख 31 हजार 114 मत मिले थे। सपा के बालेश्वर यादव का मत प्रतिशत 15.52 रहा। उन्हें 1 लाख 50 हजार 822 मत मिले थे।
वर्ष 2019 में भाजपा ने अपने मतदान प्रतिशत में काफी सुधार किया। भाजपा ने कलराज मिश्र की जगह इस बार रमापति राम त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी समर में उतारा था। उन्होंने जिले की करीब 57.19 प्रतिशत जनता का भरोसा जीता था। इस चुनाव में उन्हें रिकाॅर्ड 5 लाख 80 हजार 644 मत मिले थे।
इसी तरह बसपा व सपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल को 32.57 प्रतिशत मत मिले थे। बसपा के विनोद कुमार जायसवाल को 3 लाख 30 हजार 713 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद को 5.03 प्रतिशत मत मिले थे। उन्हें 51,056 मत मिले थे।
इस वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। यहां की जनता की मांग पर बाहरी प्रत्याशी की जगह वर्ष 1996 व 1999 में जिले के सांसद रहे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र शशांक मणि को प्रत्याशी बनाकर भेजा। समाजसेवी के रूप में प्रख्यात शशांक ने जिले में पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 34 हजार अधिक मतों से पटखनी भी दी। लेकिन, जनता पर अपना विश्वास नहीं बना सके। इस बार भाजपा का मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों से काफी कम रहा। इस बार चुनाव प्रतिशत देखा जाए तो 48.36 ही रहा, जो कांग्रेस प्रत्याशी से महज 45.02 से 3.24 प्रतिशत अधिक रहा है।
इस लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत देख कर यही लगा कि जनता का झुकाव कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश सिंह के प्रति ज्यादा रहा है। जिले में अब तक विपक्षी खेमे को जनता ने इतना नहीं पसंद किया था, जितना अखिलेश प्रताप सिंह को किया।
प्रत्याशी तमकुहीराज फाजिलनगर देवरिया सदर पथरदेवा रामपुर कारखाना शशांक मणि 117277 111530 96372 91274 87056
अखिलेश प्र. सिंह 88425 97099 87779 97035 97608
संदेश यादव 12310 8445 6546 6792 11353
अगम स्वरूप 827 690 456 488 719
मुक्तिनाथ सिंह 841 898 398 550 574
रफीक अंसारी 826 715 285 403 458
सत्येंद्र कुमार मल्ल 1212 1077 448 665 747