{"_id":"652ec69659a28d414f08c257","slug":"vivek-yadav-first-in-rifle-shooting-sachin-second-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-10610-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राइफल शूटिंग में विवेक यादव प्रथम, सचिन दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राइफल शूटिंग में विवेक यादव प्रथम, सचिन दूसरे स्थान पर
Tue, 17 Oct 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
जनपदीय राइफल सूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।स्रोत विद्यालय
देवरिया। बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के फायरिंग रेंज में मंगलवार को 14,17,19 वर्षीय बालक / बालिका राइफल शूटिंग जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अपने सटीक निशाने से खेलप्रेमियों को तालियां बजाने पर मजबूत कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन कराया। प्रतियोगिता में बापू इंटर कॉलेज व मेजबान कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। इसमें 10 मीटर राइफल शूटिंग 17 वर्षीय बालक वर्ग में बीआरडीके विवेक यादव प्रथम व सचिन द्वितीय रहे। तीसरे स्थान पर बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के आशीष दूबे आए। 19 वर्षीय बालक वर्ग में अभिनव प्रथम व अतुल कुशवाहा द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के कीड़ा प्रभारी के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, बालसुधा आदि उपस्थित रहे। संयोजक प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त चयनित पांच खिलाड़ी ही 22 अक्तूबर को कुशीनगर जनपद में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।