{"_id":"673b1a4f869de99ef501d514","slug":"vishal-singh-killers-caught-in-deoria-shot-dead-karni-sena-gave-ultimatum-of-48-hours-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशाल सिंह हत्याकांड: करणी सेना ने दिया अल्टीमेटम, '48 घंटे के भीतर पैर नहीं- सिर में मारें गोली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल सिंह हत्याकांड: करणी सेना ने दिया अल्टीमेटम, '48 घंटे के भीतर पैर नहीं- सिर में मारें गोली'
Mon, 18 Nov 2024 04:13 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:13 PM IST
सार
वीरु सिंह ने कहा कि देवरिया पुलिस के नकारेपन के कारण क्षत्रिय समाज के नौजवानों की हत्या हो रही है। अभी निहाल सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। पुलिस की कायराना हरकत से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। देवरिया अपराध के मामले में देश भर में ट्रेंड कर रहा। करणी सेना पुलिस को 48 घंटे का समय दे रही है।
विज्ञापन
करणी सेना के अध्यक्ष वीरु सिंह के साथ मृतक विशाल के पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाल हत्याकांड कांड के मामले में करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू सोमवार को मृतक के परिवार से मिलने उनके गांव हौली बलिया पहुंचे। पूरे दलबल के साथ हौली पहुंचे वीरू सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। इससे पहले मृतक विशाल सिंह की मां व पिता से भी मिले। वीरू सिंह ने पुलिस को 48 घंटे में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का समय दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देवरिया पुलिस के नकारेपन के कारण क्षत्रिय समाज के नौजवानों की हत्या हो रही है। अभी निहाल सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। पुलिस की कायराना हरकत से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। देवरिया अपराध के मामले में देश भर में ट्रेंड कर रहा। करणी सेना पुलिस को 48 घंटे का समय दे रही है।
विज्ञापन
यदि 48 घंटे में विशाल के हत्यारों पर कार्रवाई नही हुई तो करणी सेना देवरिया का इतिहास बदल देगी। उन्होंने ने कहा कि पुलिस अपराधियो के पैर में नहीं सीने में गोली मारे। मुठभेड़ में पैर में गोली मारने का नाटक बंद होना चाहिए। सीएम के घर के बगल का जिला हिंसा की आग में जल सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के लापरवाह रवैए से क्षत्रिय समाज के नौजवान मारे जा रहे हैं। विशाल के पिता ने 48 घंटे का समय दिया है। यदि निर्धारित समय में विशाल के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करणी सेना के नौजवान देवरिया पुलिस की ईंट से ईंट बजाने को विवश होंगे। इस मौके पर गोरखपुर मंडल अध्यक्ष पवन शाही सहित दर्जनों करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।