{"_id":"699b5dae64cd0acc75067666","slug":"villagers-stop-vehicles-carrying-soil-alleging-illegal-mining-along-the-chhoti-gandak-river-deoria-news-c-208-1-deo1032-175537-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक किनारे अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने रोकीं मिट्टी लदी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक किनारे अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने रोकीं मिट्टी लदी गाड़ियां
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तरकुलवा विकासखंड के ग्राम पंचायत हरपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हरपुर चौराहे पर सभा कर प्रशासन और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया और मिट्टी से लदी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को रोक दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी के नाम से दर्ज भूमि से जबरन बालू व मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। आरोप है कि राजस्व कर्मियाें की मिलीभगत से संबंधित ठेकेदार बिना किसानों की सहमति के खनन करा रहा है। खनन की गई मिट्टी व बालू को लगभग 25 किलोमीटर दूर बाईपास सड़क के निर्माण में प्रयुक्त की जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन पर तत्काल रोक नहीं लगी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उनका आरोप है कि इससे किसानों की उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है और सरकारी जमीन का दुरुपयोग किया जा रहा है। बाद में नायब तहसीलदार गंगा राम ने टेलीफोन पर आश्वासन दिया कि अब यहां खनन नहीं होगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना-प्रदर्शन में किसान सभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष कमल यादव, आनंद चौरसिया एडवोकेट, प्रमोद निषाद एडवोकेट, रामजी चौहान, विजयकांत दुबे, मुरलीधर निषाद, रंजीत राव, सुभाष शाही, चंद्रभान यादव सहित 50 से अधिक पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
“डेंजर जोन” में हरपुर, बाढ़ व कटाव की आशंका गहराई
रामपुर कारखाना। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हरपुर गांव पहले से ही बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील है। करीब 10 वर्ष पूर्व कई घर कट गए थे। कुछ साल पहले बाढ़ खंड विभाग की तरफ से लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से नदी पर बांध का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।