{"_id":"699768bef5de2b760401ea21","slug":"villagers-panic-after-death-of-youth-injured-in-dog-attack-deoria-news-c-208-1-deo1009-175345-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुत्ते के हमले से घायल युवक की मौत के बाद दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुत्ते के हमले से घायल युवक की मौत के बाद दहशत में ग्रामीण
Fri, 20 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में मृतक विशाल यादव की पत्नी
मदनपुर। दुबौली गांव के एक युवक की कुत्ते के काटने से जख्मी होने के बाद लखनऊ के केजीएमयू में हुई मौत से लोग दहशत में है। कुत्ता गांव में अब तक पांच लोगों को काटकर घायल कर चुका है।
मदनपुर थानाक्षेत्र के दुबौली गांव के रहने वाले विशाल यादव (30 वर्ष) 26 जनवरी की दोपहर को घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव में एक कुत्ते ने उनके ढाई साल के छोटे बेटे ऋतिक को काटने के लिए दौड़ा, बेटे को बचाने के प्रयास में वह कुत्ते के हमले में बुरी तरह घायल हो गए। कुत्ते ने उनका चेहरा लहूलुहान कर दिया। घायल विशाल को पीएचसी महेन ले जाया गया, जहां एंटी-रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉ़लेज देवरिया रेफर कर दिया। रुद्रपुर सीएचसी में 29 जनवरी को दूसरी, दो फरवरी को तीसरी और नौ फरवरी को चौथी एआरवी की खुराक दी गई। 23 फरवरी को पांचवीं खुराक लगनी थी, इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पत्नी पिंकी और छोटे बच्चों का सहारा छिन गया। तीन वर्ष पूर्व करंट से उनके पिता की मौत हो गई थी। मां कुसुम यादव जवान बेटे की मौत पर बदहवास है।
गांव में कुत्ते के काटने से अब तक जख्मी हैं पांच लोग
दुबौली गांव में कुत्ता अब तक पांच लोगों को काट कर जख्मी कर चुका है। गांव के रिंकू यादव (22 वर्ष), आकाश सिंह (23 वर्ष), ललिता देवी (65 वर्ष), जयरतन (42 वर्ष) सहित पांच लोगों को कुत्ता काट चुका है। कुत्ते के हमले से घायल लोगों ने कहा कि वह एंटी रेबीज वैक्सीन का टीका ले रहे हैं, हालांकि घटना के बाद मन में एक डर बन गया है। प्रशासन को तत्काल ऐसे कुत्ते को पकड़वाना चाहिए। कुत्ते से सबसे अधिक सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों में भय बना है। वह अक्सर छोटे बच्चों को दौड़ा लेता है, बीच में बड़े लोगों के आने पर भी उन्हें काट ले रहा है।