फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers attack Madanpur police who went to raid

Deoria News: दबिश देने गई मदनपुर पुलिस को ग्रामीणों का हमला

Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers attack Madanpur police who went to raid
चोरी के आरोपी के घर की महिला को ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन से उतरवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में रविवार की रात चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर वाहन से आरोपी के घर की महिला को उतार लिया। हालांकि पुलिस के अधिकारी हाथापाई की बात से इन्कार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के दरोगा सुनील कुशवाहा सहित कुछ पुलिसकर्मी बोलेरो से रात में करीब नौ बजे कोल्हुआं गांव की मलिन बस्ती में चोरी के एक आरोपी के घर दबिश देने पहुंचे। आरोपी घर में नहीं मिला तो पुलिस ने एक महिला को अपने वाहन में बैठा लिया और थाने के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते में ईयर फोन लगाए एक युवक आगे-आगे पैदल चल रहा था। वह पुलिस के वाहन को साइड नहीं दे रहा था। हार्न बजाने के बाद भी युवक रास्ते से नहीं हटा। पुलिस के अनुसार, जब तक कुछ समझ पाते मौके पर 25-30 की संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। पुलिस के वाहन को घेर लिया और नोकझोंक शुरु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों से हाथापाई हो गई। लोग गांव की महिला को पुलिस वाहन से ले जाने से मना करते हुए गाड़ी से उतारने की कोशिश करने लगे। इसी पर पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई हुई। मारपीट पर उतारू लोगों को देख पुलिस ने वाहन से महिला को उतार दिया। इसके बाद लोग महिला को लेकर चले गए। दूसरी तरफ, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी भी चले गए। मदनपुर के इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में गई थी। ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन हाथापाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed