{"_id":"64a314d8c62041289c033574","slug":"villagers-and-baratis-fight-groom-refuses-to-marry-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-442-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्रामीण और बरातियों में मारपीट, दूल्हे ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्रामीण और बरातियों में मारपीट, दूल्हे ने शादी से किया इन्कार
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की सूझ-बूझ से देर रात हुआ निकाह, तड़के हुई विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों और बरातियों के बीच तीन बार मारपीट हुई। बरातियों की पिटाई देख दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा कर मामला शांत कराया।
सलेमपुर क्षेत्र से एक बरात सज-धज कर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रविवार रात आई थी। जलपान के दौरान कुछ युवकों से बरातियों की कहासुनी हो गई। बड़ों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। उसके कुछ देर बाद ग्रामीण और बराती फिर से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। किसी ने इसकी खबर पुलिस को दे दी तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। पुलिसकर्मियों के लौटने के बाद फिर से दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी और मारपीट हो गई। बरातियों की पिटाई होते देख दूल्हे ने निकाह सेरेमनी में जाने से ही मना कर दिया और बरात वापस ले जाने की बात करने लगा। इसी बीच किसी ने पुन: रामपुर कारखाना थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोटिल लोगों काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पर इलाज कराया। पुलिसकर्मियों की डांट फटकार और समझाने के बाद दूल्हा निकाह के लिए तैयार हुआ। देर रात शादी हुई और सोमवार को तड़के दुल्हन-दूल्हे के साथ विदा कर दी गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी। समझा कर शादी संपन्न कराई गई। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।