फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vigilance team raided two computer shops in Madanpur

Deoria News: गोरखपुर रेलवे की विजिलेंस टीम ने मदनपुर में कंप्यूटर की दो दुकानों पर मारा छापा, खलबली

Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided two computer shops in Madanpur
मदनपुर कस्बे से दो दुकानो से अवैध टिकट के साथ गिरफ्तार हुए दो दलाल।संवाद
दुकानों से लैपटॉप, रेल टिकट, प्रिंटर, मोबाइल आदि सामान किया जब्त
विज्ञापन

दो संचालकों को साथ ले गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। गोरखपुर रेलवे विजिलेंस की टीम ने मदनपुर कस्बा में कंप्यूटर की दो दुकानों पर छापा मारा। जहां से टीम ने लैपटाप, रेल टिकट, प्रिंटर, मोबाइल आदि सामान जब्त किया। जबकि दो दुकानों के संचालकों को साथ ले गई। कार्रवाई से कस्बे में खलबली रही।
गोरखपुर के निरीक्षक देवेंद्र प्रताप के नेतृत्व गठित टीम मदनपुर कस्बे में पहुंची। जहां दो अलग-अलग दुकानों पर छापा मारा। जहां मौके से 21465 रुपये के चार तत्काल, छह सामान्य रेल टिकट, जिन पर यात्रा करना शेष है, जबकि 106046 मूल्य के 41 तत्काल और 18 सामान्य सहित 59 ई-टिकट जिन पर यात्रा किया जा चुका है, पाया गया। संचालकों के सात फर्जी पर्सनल यूजर आईडी भी मिले हैं। जांच टीम के अनुसार संचालकों की ओर से सामान्य पर 200-300 और तत्काल टिकट पर 500-600 रुपये वसूल किया जाना बताया जा रहा है। करीब पांच वर्ष से अवैध रेल टिकट का धंधा चलाए जाने की बात सामने आ रही है। टीम में एसआई अबू फरहान गफ्फार, कांस्टेबल सुनील यादव, महाप्रताप सिंह, विमलेश कुमार यादव आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप ने बताया कि गायघाट निवासी और दुकान संचालक मनीष यादव और कस्बा के सरफराज अहमद को हिरासत में लिया गया है। दुकानों से अनुचित सामग्री भी कब्जे में लिया गया है। दोनों पर रेल अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई किया जाएगा। सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्रतिबंधित साफ्टवेयर से ई टिकट बनाकर अधिक रुपये लेने की शिकायत हुई थी। जांच में दुकान संचालक दोषी पाया गया। इसके बाद टीम ने उस पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल ऐसे करते हैं खेल
रेलवे से जुड़े एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टिकट दलालों का नेटवर्क बहुत तगड़ा है। टिकट दलाल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के समानांतर सिस्टम चला रहे हैं। अवैध सॉफ्टवेयर की चाल रेलवे के सॉफ्टवेयर से कई गुना फास्ट होती है। टिकट दलाल इतने शातिर होते हैं कि टिकट बुक होने से पहले ही यात्री का नाम, उम्र और अन्य विवरण भरकर तैयार रहते हैं। रेलवे काउंटर पर जब तक क्लर्क एक टिकट बुक करता है, तब तक दलालों का नेटवर्क अपने सिस्टम से 20 से अधिक टिकट बुक कर लेता है। दलाल दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों से एक हजार से पंद्रह सौ रुपये अधिक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed