फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video viral of two sides waving pistols on road construction

Deoria News: सड़क निर्माण पर दो पक्ष भिड़े पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Video viral of two sides waving pistols on road construction
सड़क निर्माण रोकने को लेकर हुई मारपीट के बाद कोतवाली में उमड़े दोनों पक्ष के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड स्थित डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता की गली में बुधवार को आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पिस्टल लहराने तक पहुंच गई।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने एकपक्ष से शिशिर और दूसरे पक्ष से गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक कोतवाली में दोनों पक्षों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी शिशिर जायसवाल भाई के साथ मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि सड़क उनकी जमीन पर बनाई जा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकवा दिया। इस पर कॉलोनी के कुछ पुरुष और महिलाएं पहुंचकर सड़क का निर्माण जारी रखने की बात कहने लगीं। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिशिर के भाई ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लोगों को धमकाया। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। शिशिर का कहना है कि उन्होंने पहले भी नगर पालिका के ईओ को इस जमीन के निजी स्वामित्व की जानकारी दी थी।

वहीं, कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह जमीन शिशिर के परिजनों ने बहुत पहले सड़क के नाम रजिस्ट्री कर दी थी, इसलिए निर्माण वैध है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed