फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   video viral in bhatni police station inspector

भटनी थाने के एक दरोगा के पैसे मांगने का ऑडियो वायरल

Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
video viral in bhatni  police station inspector
भटनी थाने के एक दरोगा के पैसे मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को चर्चा में रहा आडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाने में तैनात एक दरोगा का काम कराने के बदले पैसे मांगने का आडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। मारपीट के एक मामले में धारा कम कराने के लिए एक पक्ष की ओर से उन्हें यह ऑफर दिया गया। आडियो के वायरल होने के बाद से ही अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। दरोगा की नियत देख एक बार फिर जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उधर एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।

भटनी थाने के एक गांव में कुछ दिनों पहले मारपीट हुई थी, जिसमें गंभीर रूप से कुछ लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। जिस दरोगा को इस मामले की जांच सौंपी गई। वायरल आडियो में वह दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट के मामले में धारा कम करने के एवज में पैसे मांग रहे हैं। उस पक्ष के लोग कुछ और कम करने की बात कर रहे हैं। हालांकि दरोगा अपनी ही मांग पर अड़े हुए सुनाई दे रहे हैं। इसका आडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि आडियो की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed