फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of a sub-inspector dancing with a constable goes viral, investigation ordered

Deoria News: सिपाही के साथ ठुमका लगाते दरोगा का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Tue, 10 Jun 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Video of a sub-inspector dancing with a constable goes viral, investigation ordered
एकौना। थाने के एक दरोगा और सिपाही का ठुमका लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और सिपाही एक युवक के साथ भोजपुरी गीत की धुन पर जमकर नाच रहे हैं। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने रुद्रपुर के सीओ हरिराम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पचलड़ी गांव में किसी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दरोगा हमराही सिपाही के साथ दावत पर गए थे। दावत के दौरान वहां डीजे बज रहा था। दावत से पहले जाम भी टकराया। भोजपुरी गीत बजने के बाद महफिल जम गई। इसमें आयोजक के साथ दरोगा और सिपाही ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो दो-चार महीने पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरोगा का कमर में पिस्टल लटका कर डांस करते हुए किसी ने वीडियो बना लिया था, जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक ने सीओ रुद्रपुर को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ हरिराम ने बताया कि वायरल वीडियो के सत्यता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed