फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   victory procession will be restricted during counting

मतगणना के बाद विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
victory procession will be restricted during counting
मतगणना के बाद विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। दो मई को होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। मतगणना में प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं की ओर से मतगणना प्रारंभ होने के 48 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड-19 वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण किए जाने की रिपोर्ट दिए जाने के उपरांत ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी या मतगणना के दिन पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर से टेस्ट करने के उपरांत स्वस्थ पाए जाने पर मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। जिस व्यक्ति में कोविड 19 के लक्षण जैसे बुखार, जुकाम आदि हो उसे मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बरहज में बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम को मतगणना स्थल बनाया गया है। वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रशासन काफी सतर्क है।
दो मई को होने वाली मतगणना के दिन उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। सुरक्षा इंतजाम मेें 10 उपनिरीक्षक, 12 हेडकांस्टेबल, सात कांस्टेबल, 14 महिला आरक्षी, 48 होमगार्ड और डेढ़ सेक्शन पीएसी बुलाई गई है। जबकि इसके अलावा आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाविद्यालय के दोनों गेटों के अलावा सभी काउंटरों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। विजय जुलूस पर पाबंदी लगाई गई है। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ धारा 144 और कोविड-19 वैश्विक महामारी आदि के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम
दो मई को होगी मतगणना, सुबह सात बजे तक उपस्थिति अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो मई को होने वाली मतगणना में कर्मियों को सुबह सात बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आशुतोष निरंजन ने मतगणना कार्य में बहानेबाजी नहीं चलेगी। अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। अनधिकृत व्यक्ति का मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना कार्मिक व जुडे़ अधिकारी अपने दायित्वों का निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से निर्वहन करेेंगे। ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे मतगणना की शुचिता प्रभावित हो। हर स्तर पर वे अपने आप को निष्पक्ष रखेंगे।

यहां इतने टेबल पर होगी मतगणना
जिले में कुल 3831 बूथ हैं। ब्लाकवार निर्धारित स्थलों पर होने वाले मतगणना में कुल 661 टेबल लगाए जाएंगे। देसही देवरिया में 171 बूथों की मतगणना के लिए 30 टेबल, भाटपाररानी में 243 बूथ की गणना के लिए 42 टेबल, सदर में 295 बूथ के लिए 54 टेबल, सलेमपुर में 298 बूथ के लिए 54 टेबल, भागलपुर में 219 बूथ के लिए 37 टेबल, बरहज में 173 बूथ 30 टेबल, बनकटा 250 बूथ 42 टेबल, लार में 246 बूथ 42 टेबल, गौरी बाजार में 315 बूथ 54 टेबल, भलुअनी में 265 बूथ 45 टेबल, रुद्रपुर में 248 बूथ 42 टेबल, पथरदेवा में 252 बूथ 42 टेबल, बैतालपुर में 274 बूथ 48 टेबल, रामपुर कारखाना में 178 बूथ 30 टेबल, तरकुलवां 157 बूथ 27 टेबल एवं भटनी ब्लाक के अंतर्गत कुल 247 बूथों की मतगणना के लिए 42 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed