{"_id":"5f2459748ebc3e63d415a683","slug":"ven-of-crime-sp-deoria-news-gkp3602196183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त बढ़ाएं: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त बढ़ाएं: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त बढ़ाएं: एसपी
फोटो समाचार
- पुलिस लाइंस में आयोजित हुई अपराध गोष्ठी
- सभी त्योहारों पर पुलिस रहे सतर्क, रात में ड्यूटी पर रहें मुश्तैद
देवरिया। बृहस्पतिवार की रात पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी को अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद रहने को कहा गया।
अपराध गोष्ठी के से पूर्व सभी पुलिस कर्मियों का सम्मेलन किया गया। इसमें कर्मचारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गई। इसमें पाया गया कि पूर्व में प्राप्त समस्त मामलों का निराकरण कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान कुछ कर्मचारियों ने समस्याएं बताईं। इसके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को एसपी ने निर्देश दिए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कोरोना काल में पुलिस की ओर से किए गए कर्तव्य पालन की सराहना की और आगे भी इसी तरह से ड्यूटी का निर्वहन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई करने और कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करते हुए ड्यूटी के निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी त्योहार बकरीद, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए थाने पर मौजूद त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन करें। पूर्व में किसी प्रकार के विवाद प्रकाश में आएं हों तो उन पर प्रभावी निगरानी करते हुए नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करें। सभी सीओ बीट बुक चेक करेंगे और उसकी रिपोर्ट एसपी को देंगे। सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें, जिससे शरारती तत्वों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जा सके। लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, प्रतिदिन वाहन चेकिंग, पैदल गश्त और रात में बैंक/एटीएम की चेकिंग करें। रात नौ बजे के बाद कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उससे पूछताछ की जाए। विशेष अभियान चलाकर पेंडिंग विवेचना व एनसीआर का शीघ्र निस्तारण करें। पैरोल पर छूटे हुए बदमाशों पर विशेष नजर रखें। पीआरवी की रात में पेट्रोलिंग बढ़ाएं और कोई भी व्यक्ति थाने के अन्दर मास्क लगाकर ही आए। अपराध गोष्ठी के दौरान सभी लोग मॉस्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे थे। इस अवसर पर सभी सीओ, थाना प्रभारी, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी कोरोना सेल, प्रभारी डायल 112, प्रभारी परिवहन शाखा, प्रभारी सम्मन सेल आदि उपस्थित रहे।