फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vehicles running without high security number plates

Deoria News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दौड़ रहे 50 फीसदी वाहन

Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
vehicles running without high security number plates
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में भी नहीं हो रही एचएसआरपी की जांच
विज्ञापन

535464 वाहन पंजीकृत हैं जिले में


देवरिया। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को प्रभावी तरीके से लागू कराने में परिवहन विभाग नाकाम रहा है। जिले के करीब 50 फीसदी वाहन अब भी पुराने नंबर प्लेट लगाए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह हालत तब है जबकि 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है फिर भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की तरफ ध्यान नहीं है।
जिले में वर्तमान में परिवहन कार्यालय में 535464 वाहनों का पंजीकरण है। इसमें सर्वाधिक संख्या बाइक (482801) की है। मई 2019 से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की योजना को लागू की गई। इसके बाद नए वाहनों में तो वाहन एजेंसियां ही वाहन स्वामी का डाटा लेकर इसे उपलब्ध करा रही हैं। लेकिन मई 2019 के में पूर्व बिके वाहनों पर कुछ लोगों ने ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे शहर के मालवीय रोड, गोरखपुर ओवरब्रिज, मोतीलाल रोड, एआरटीओ चौराहा आदि जगहों पर पुराने नंबर प्लेट वाले वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





-------

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इस सत्र में 300 से अधिक चालान भी हुए हैं। पहली बार पकड़े जाने पर पांच हजार एवं दूसरी बार 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। -एके शुक्ला, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed