Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicles crawled along the main road all day long, while in the side streets, there was no room left to move.

Deoria News: पूरे दिन मुख्य मार्ग पर भी रेंगते रहे वाहन, गलियों में चलने की जगह नहीं

Sat, 07 Nov 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled along the main road all day long, while in the side streets, there was no room left to move.
धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़
देवरिया। धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुक्रवार को शहर में उमड़ी भीड़ ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह से देर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। गलियों में भी चलने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

यातायात पुलिसकर्मियों को जाम खत्म करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सिविल लाइंस, मालवीय रोड, राघवनगर, कोतवाली रोड, भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक और बस स्टेशन क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इसके चलते सड़कों पर पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों के आसपास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और अस्थायी दुकानों ने रास्तों को और संकरा कर दिया। नतीजतन कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों पर लगाया गया था। मालवीय रोड पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई। सुभाष चौक पर बैरिकेडिंग कर कसया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया।
प्रशासन की ओर से छह से आठ नवंबर तक सुबह से देर रात तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू की गई है। इसके बावजूद बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण जाम की समस्या बनी रही।

स्थानीय लोग रामविलास राव, कपिल कुमार, संदीप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ना तय रहता है। बाजारों में रौनक तो खूब रही मगर जाम ने उत्साह के बीच लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed