{"_id":"629e4935bf34f26dec4749d2","slug":"vehicle-lifter-arrested-deoria-news-gkp439455250","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार पुराना पेट्रोल पंप के पास सोमवार को पुलिस ने चोरी के बोलेरो के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ में जुटी हुई है।
खामपार थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मी भिंगारी बाजार स्थित भोरे तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी बिहार के नंबर की एक बोलेरो के साथ भिंगारी बाजार पुराना पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। पुलिस बोलेरो को बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले लाई। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बोलेरो बताया। उसका असली नंबर यूपी के एक जनपद का बताया। आरोपी की पहचान चुनचुन मिश्रा निवासी हाटा टोला सिसई, थाना भोरे, जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि बोलेरो चोरी की है।