{"_id":"6171b98ca80a3c4a7461bd19","slug":"vayoshree-yojna-612-old-men-registered-deoria-news-gkp413735435","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 612 बुजुर्गों का हुआ पंजीकरण, 40 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 612 बुजुर्गों का हुआ पंजीकरण, 40 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 612 बुजुर्गों का हुआ पंजीकरण, 40 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
रुद्रपुर। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर रुद्रपुर में वृद्धजन मेले का आयोजन हुआ। मेले में अधिक आयु के कारण तमाम बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गो की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने जीवन सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया।
किसानों के लिए वृहद किसान कल्याण मेला लगाया गया। प्रदर्शनी लगाकर खेती की उत्तम तकनीकी की जानकारी दी गई। किसान कल्याण और वृद्धजन मेले में आए बुजुर्गो ने कहा कि बाबू बुढ़ापा में आंख ठेहुन जवाब दे रहल बा, दांत लगवाए आइल बानी। मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने किया। उन्होंने 40 दिव्यांग जनों में ट्राईसाइकिल वितरित की। 612 वृद्धजनों को तीन हजार सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। 43 दिव्यांगों को अन्य उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। करीब 150 वृद्धजनों का नकली दांत बनाने के लिए साइज ली गई। 21 दिब्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए चिह्नित किया गया। 60 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देने के लिए मेडिकल सहायता प्रदान की गई। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि यूपी सरकार बुढ़े, बच्चे, जवान सबके कल्याण के लिए काम कर रही है। किसानों के हित में तमाम फैसले हो रहे हैं। फसलों की सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। प्रदेश में चारो ओर अमन चैन और शांति का माहौल है। वृद्धजन मेला बुजुर्ग नागरिकों के लिए वरदान सिद्ध होगा। जीवन सहायक उपकरणों से उनका जिंदगी आसान हो जाएगी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा, कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, एडीएसओ मीनू सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संगमधर दूबे, वीरेंद्र पांडेय, जयप्रकाश सिंह, धीरेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।