फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vasant panchami celebrated

Deoria News: विद्या की देवी मां सरस्वती की ई आराधना

Thu, 15 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
vasant panchami celebrated
बरहज अनंत पीठ में मां सरस्वती की पूजा करते पीठाधीश्वर आंजनेय दास और अन्य  स्रोत आयोजक
विद्या की देवी मां सरस्वती की हई आराधनाविद्या की देवी मां सरस्वती की हई आराधना
विज्ञापन

फोटो समाचार।
घरों और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। वसंत पंचमी का त्योहार बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों और शैक्षणिक संस्थानों में विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना हुई। घरों में लोगों ने वसंत के आगमन पर संध्या में नेवान करने के बाद पर्व मनाया।
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन शुरु कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ब्रजेश पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, गगन बिहारी गुप्त, रत्नेश त्रिपाठी, गिरीश राज त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, डीएन सिंह, रौशन जायसवाल, मदन उपाध्याय, जेपी वर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनंत आश्रम में हुई विशेष पूजा
फोटो समाचार-14डीईओ 141
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में वसंत पंचमी पर्व पर बुधवार को मां सरस्वती की आराधना हुई। अनंत आश्रम में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चन किया गया। लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पर्व पर विद्यालयों, घरों, मंदिरों और पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा-अर्चन किया। अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास के नेतृत्व में अनुष्ठान किया गया। वहीं छात्रों ने कापी-किताब और कलम की पूजा की। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम, एसके इंटर काॅलेज, प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर दो, मांती देवी विश्वनाथ महिला महाविद्यालय, बादामी देवी डिग्री काॅलेज के अलावा भलुअनी, गड़ेर, मगहरा, सोनाड़ी, वीरपुर मिश्र, करुअना, पैना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि जगहों पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी पर्व
...फोटो समाचार
देवरिया/भाटपाररानी। वसंत पंचमी पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में देवी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आराधना की गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शहर के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में 41 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया।

भाटपाररानी नगर क्षेत्र में त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों कॉलेजों और गांवों में सरस्वती की प्रतिमा रखकर युवकों ने पूजा-अर्चना की। बापू कृषक इंटर कॉलेज कड़सरवा बुजुर्ग के प्रांगण में स्थित मां सरस्वती की संगमरमर प्रतिमा पर प्रबंधक हरि चरण कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय पांडेय ने छात्रों के बीच पूजा की। इसके अलावा क्षेत्र में भिंगारी, खामपार, सरया, चकिया कोठी, भवानी छापर, प्रतापपुर, रतसिया कोठी, सोहनपुर, अकटही बाजार, चनुकी, महुआ बारी, पकड़ी बाबू, पड़री बाजार, हरे राम चौराहा, बेलपार आदि अनेक जगहों पर व गांवों में भी सरस्वती प्रतिमा रखकर युवकों ने पूजा अर्चना की और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed