फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vaccination of 12 to 14 year old children started to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 12 to 14 year old children started to protect against corona
12 से 14 साल के बच्चों का जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच बिंग में किया टीकाकरण। - फोटो : DEORIA
कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कोविड से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार को शुरू हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एमसीएच विंग में फीता काटकर टीकाकरण अभियान को शुरू कराया। इस स्थान को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई है।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य ने तैयारी की थी। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग को गुब्बारे से सजाया गया था। इस बीच जिलाधिकारी तथा सीडीओ रवींद्र कुमार पहुंचे। डीएम ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान को शुरू कराया। उन्होंने टीका लगाने के स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि बच्चों को टीका लगाते समय सावधानी बरती जाए। कहा कि टीकाकरण के लिए लक्ष्य 131355 निर्धारित है। एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को कार्बीवैक्स की डोज दी जाएगी। प्रथम डोज के 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ट्यूबवेल कालोनी, श्री गुरु गोविंद सिंह प्राथमिक विद्यालय न्यू कालोनी, सुभाष विद्यालय रामगुलाम टोला, नेहरू विद्यालय न्यू कालोनी, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल भटवलिया, स्वामी दयानंद विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के 12 से 14 वर्ष उम्र के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान कुछ छात्राएं डरी हुई दिखीं। वहां मौजूद डॉ. आरके श्रीवास्तव ने परीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ सुुझाव दिया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, रविजीत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 साल के 80 बच्चों को लगा टीका
देवरिया। जिले में बुधवार को 158 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के सापेक्ष 4942 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें 12 से 14 वर्ष के 80 बच्चों को टीका लगाया गया। वहीं 191 किशोरों, 134 युवाओं, 26 बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 43 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 4336 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। 132 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed