फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uttar Pradesh BJP will number one: Keshav

उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाएगी भारतीय जनता पार्टी : केशव

Wed, 23 Nov 2016 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 23 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
 Uttar Pradesh BJP will number one: Keshav
प्रेसवार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूपी को विकास की बुलंदियों पर भाजपा ले जाएगी। बस जनता सहयोग करे। 1000-500 की नोट बंदी से जनता नहीं बल्कि ब्लैक मनी रखने वाले परेशान हैं। यह कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य का। बुधवार को वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। परिवर्तन रथ यात्रा में शिरकत करने आए केशव ने सपा-बसपा पर जमकर व्यंग्य वाण चलाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा अब तक 9000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। हर जगह लोगों की अपार भीड़ दिख रही है। यह यात्रा अब विजय यात्रा का रूप ले चुकी है। देश की जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। यही वजह है कि 2014 में लोकसभा चुनाव में देश की अवाम ने सत्ता से कांग्रेस का सफाया कर दिया। कुछ ऐसी ही स्थिति यूपी में भी दिख रही है। यूपी के लोग सपा-बसपा के कुशासन से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें सुशासन वाली भाजपा की सरकार चाहिए। मौर्य ने दावा किया कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेगी। यहां 90 प्रतिशत कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक क्षमता की बदौलत पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। सिर्फ 10 प्रतिशत प्रत्याशियों को मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed