{"_id":"697cf05d4fc84b5e4105fb05","slug":"usra-road-will-be-widened-and-development-will-gain-new-momentum-deoria-news-c-208-1-deo1009-173778-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऊसरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण विकास को मिलेगी नई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऊसरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Fri, 30 Jan 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
देवरिया से ऊसरा औद्यौगिक क्षेत्र जाने वाली सड़क, फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देवरिया-ऊसरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को हरी झंडी मिल गई है। इससे औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कायाकल्प पर 16.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। देवरिया से उसरा जाने वाले मार्ग की अभी चौड़ाई महज सात मीटर है। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात फरवरी को टेंडर खुलने के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी तय हो जाएगी।
इससे इसी वित्तीय वर्ष में इसका काम के शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है। इस सड़क के बन जाने के बाद राहगीरों को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा। इस मार्ग के बनने से उसरा औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को सबसे अधिक लाभ होगा। 147 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र की 67 इकाइयों में कच्चा माल लाने और यहां से तैयार माल को बाहर भेजने में आसानी होगी। इस सड़क के निर्माण की मांग चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता काफी समय से कर रहे थे। इस पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने निर्माण के लिए पहल की थी।