फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Used to sing auspicious songs from home to Baba's place

Deoria News: सुबह घर से मंगल गीत गाते निकले थे बाबा के स्थान, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Used to sing auspicious songs from home to Baba's place
रूद्रपुर के भरटोला वार्ड में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव दरवाजे पर पहुंचते जुटी भीड़, लोगों
सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की पत्नी सहित पांच की मौत के बाद पूरा कस्बा गमगीन
विज्ञापन

उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार भाटपारानी के फुलवरिया मोड़ पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर, देवरिया। नगर के भरटोला वार्ड में एक ही परिवार में चार मौतों से कोहराम मच गया। नाती के उपनयन संस्कार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। परिवार के सभी सदस्य एक गाड़ी में सवार होकर खुशी-खुशी अहले सुबह सात बजे घर से निकले थे कि भाटपारा रानी के पास हादसे में तीन सगे भाइयों की पत्नी, एक बच्ची सहित चालक की मौत की सूचना आई। हृदय विदारक घटना की खबर सुनहर कोई अवाक रह गया। मोहल्ले में परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना भाटपारानी के फुलवरिया मोड़ पर हुई।
कस्बा के भरटोला वार्ड निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकार मिश्र के परिवार के सदस्य सोमवार की सुबह बिहार प्रांत के मैरवा स्थित हरेराम बाबा ब्रह्म स्थान पर बेटी श्वेता के बेटे रुद्रांश के उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। दो गाड़ियों से परिवार के सदस्य रवाना हुए। एक में पुरुष और दूसरे में महिलाएं बैठी थीं। एक गाड़ी में आनंद प्रकार मिश्र की पत्नी त्रिशुली देवी 60 वर्ष, विमला देवी 65 वर्ष पत्नी श्रीप्रकाश, गीता देवी 55 वर्ष पत्नी चंद्रप्रकाश और चंद्रप्रकाश मिश्र की बेटी अंजना अपने पति कृष्ण कुमार तिवारी निवासी परसिया देवरिया और बेटी सिद्धी सहित नौ लोग गाड़ी में सवार थे। सभी मंगल गीत गाते निकले थे। भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे पर गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें त्रिशुला देवी, विमला देवी, गीता देवी और चंद्रप्रकाश मिश्र की नतीनी सिद्धी की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहा चालक अरशद 22 वर्ष पुत्र कादिर निवासी अमौनी की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की खबर आते ही लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई घटना की खबर से बदहवास था। परिवार के लोग सुबह घर से मंगल गीत गाते हुए जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि हादसे में जान चली गई। शाम को दरवाजे पर शव पहुंचते ही लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों की सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। घटना में घायल घरवाले आंखों के सामने दिखे भयावह मंजर को बताकर रो रहे थे।
विज्ञापन

--------
एक साथ विधुर हो गए तीनों भाई भरटोला वार्ड के रहने वाले अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र के बड़े भाई श्रीप्रकाश मिश्र और छोटे चंंद्रप्रकाश मिश्र एक साथ विधुर हो गए। घटना के समय तीनों भाई घर पर थे। तीनों भाई की पत्नियां उपनयन संस्कार में बटुक को आशीर्वाद देने के लिए जा रही थीं। आनंद प्रकाश मिश्र की पत्नी त्रिशुली देवी, श्रीप्रकाश की पत्नी विमला और चंद्रप्रकाश की पत्नी गीता की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर आते ही तीनों भाई रोने लगे। परिवार के सदस्यों की हालत जानने को वह बेहाल हो गए। वह दूसरी गाड़ी में बैठे लोगों से पल-पल घटना की जानकारी लेते रहे। तीनों महिलाएं देवरानी और जेठानी की हादसे में मौत से घर की दुल्हनें बिलख-बिलख कर रो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आंखों के सामने ही सिर से उठ गया मां का आंचल
गाड़ी से बाहर निकालते ही बेटों की गोद में दम तोड़ दी मां
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। हादसे में आंखों के सामने ही बेटों के सिर से मां का आंचल उठ गया। दूसरी गाड़ी में सवार तीनों महिलाओं के बेटे दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल मां को बाहर निकाले। खून से लथपथ मां ने बेटे के गोद में ही दम तोड़ दिया। गोद में मां को तड़प कर मरता देख बेटे विलाप करने लगे। जिस मां की गोद में पल कर बड़े हुए, उसी मां का बेटों की गोद में प्राण निकल गया। मौके पर गोद में मां का शव लेकर बेटों को रोता देख हर किसी की आंखें भर आईं। भरटोला वार्ड निवासी आनंदप्रकाश मिश्र की पत्नी त्रिशुली देवी अपने बेटे कान्हा और योगेश्वर, श्रीप्रकाश की पत्नी विमला अपने बेटे पूर्व सभासद सौरभ मिश्र उर्फ राम और श्याम और चंदप्रकाश की पत्नी विमला देवी बेटे केसरी के साथ गई थी। केसरी अपनी मां विमला के साथ ही गाड़ी में बैठा था, हादसे में वह घायल हो गया। दूसरी गाड़ी में सवार त्रिशुली देवी के बेटे कान्हा, योगेश्वर और विमला देवी के बेटे सौरभ और श्याम घायल मां गाड़ी से बाहर निकाले। वह कुछ समझ पाते ही तीन माताओं ने अपने बेटों की गोद में ही दम तोड़ दिया। बेटों के चेहरे पर घायल मां को अस्पताल नहीं ले जाने मलाल था।
--------
मां की गोद में दम तोड़ गई सिद्धी
घटना में किसी के सिर से मां का आंचल उठ गया, तो किसी ने मां के आंचल में दम तोड़ दिया। आनंद प्रकाश मिश्र की बेटी अंजना और दामाद कृष्ण कुमार तिवारी अपनी पुत्री सिद्धी के साथ गाड़ी में थे। हादसे के दौरान सिद्धी मां अंजना के आंचल को ओढ़ कर सोई थी। सिर में चोट लगने से सिद्धी की भी मौत हो गई। अंजना गोद में मृत बेटी को देख बदहवास हो गई। डेढ़ वर्ष का बेटा सकुशल बच गया। कृष्ण कुमार का बेटा रुद्र उर्फ रिपुदमन कार में सकुशल बच गया। इमरजेंसी पर पहुंचा मासूम मां के पास बैठा हुआ था। उसे क्या पता था कि जो बहन हर रोज पुचकारती थी। अब वह इस दुनिया में नहीं है।
---------
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अरशद की मां
सड़क हादसे में पांच लोगों में चालक अरशद की भी मौत हो गई। वह अमौनी गांव निवासी है और वर्तमान में तहसील के सामने मां बेगम के साथ किराये के मकान में रहती है। मृतक अरशद का पिता कादिर सऊदी रहते हैं। बड़ा बेटा पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहता है। किसी से मां को बेटे अरशद के नहीं रहने की सूचना मिली, तो रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। मां अपने छोटे बेटे को खोकर बेजार होकर रोने लगी।

----------
बार संघ और विभिन्न दलों के नेताओं ने दी शोक संवेदना
एक ही परिवार के चार लोगों के निधन पर बार संघ के अधिवक्ताओं सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताया। बार संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडेय, आनंद सिंह, राजेश त्रिपाठी, विधायक जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, विनय शंकर तिवारी, अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, सुरेश तिवारी, छठ्ठेलाल निगम, मनमथ त्रिपाठी, मोहन उपाध्याय, महेश वर्मा और लल्लन गुप्ता आदि ने शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed