{"_id":"623370f30dce2a598f38713a","slug":"uproar-in-the-emergency-ward-after-the-death-of-the-girl-deoria-news-gkp430302959","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत के बाद इमरजेंसी वार्ड में पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत के बाद इमरजेंसी वार्ड में पर हंगामा
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती की बुधवार रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करने लगे। डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ गुस्साए लोगों ने धक्का-मुक्की की। पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले शव लेकर भाग चुके थे।
रात में करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गंभीर हालत में लेकर परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। करीब आधा घंटा तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन नाराज हो गए। वे आरोप लगाने लगे कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती है। केवल इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया है।
इलाज में लापरवाही की बात को लेकर परिजन डॉक्टरों से नोकझोंक करने के बाद धक्का-मुक्की करने लगे। इसके कारण इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने छिपकर जान बचाई। इसी बीच किसी ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। काफी संख्या में मौके पुलिस पहुंच गई, लेकिन इससे पहले शव लेकर परिजन घर चले गए। इसके कारण हंगामा करने वाले पकड़े नहीं जा सकें। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।