फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar in prayer meeting on Christmas, allegations of conversion

Deoria News: क्रिसमस पर प्रार्थना सभा में हंगामा, धर्मांतरण का आरोप

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar in prayer meeting on Christmas, allegations of conversion
बरियारपुर। थाना क्षेत्र चमनपुरा गांव में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदुवादी संगठन हंगामा करने लगे। प्रार्थना सभा में दूसरे जिलों से भी लोग आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदूवादी नेताओं को शांत कराया। प्रार्थना सभा के आयोजकों ने बताया कि प्रार्थना सभा के लिए एसडीएम से अनुमति ली गई थी। पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर तक कार्यक्रम चला। उसके बाद लोग चले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव के वाल्मीकि प्रसाद ने क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इसमें क्षेत्र के अलावा दूसरे जिले के 100 से अधिक लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी होने पर हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस प्रार्थना सभा में शामिल होने मुंबई से आए पादरी से पूछताछ की। इस दौरान आयोजकों ने एसडीएम से अनुमत लेकर कार्यक्रम करने का आदेश दिखाया। माहौल को देखते हुए पुलिस अपनी मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन


भाजपा नेता आनंद शाही ने बताया कि मुंबई से कार्यक्रम में शामिल होने कुछ पादरी आए हैं, जो गरीब महिलाओं को लालच देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। भाजपा नेता ने एसपी से जिले में लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि चमनपुरा गांव में प्रार्थनासभा चल रही थी। इसके लिए एसडीएम से लोग अनुमति लिए थे। दूसरे पक्ष के लोग धर्मांतरण का आरोप लगा रहे थे। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। त्योहार होने के कारण दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed