फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar in Baryarpur

विवादित जमीन में जबरन शव दफनाने पर दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Baryarpur
गुद्दीजोर गांव में महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद लोगों की भीड़। - फोटो : DEORIA
विवादित जमीन में शव दफनाने पर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

पुलिस के मना करने पर भी नहीं माने लोग, घंटों गांव में जमा रहा प्रशासन
शव को निकलवाया और कब्रिस्तान में दफन कराया, तब शांत हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के गुद्दीजोर में ग्रामसभा की जमीन में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। एक समुदाय के लोगों ने जबरन शव दफना दिया। तनाव की खबर मिलते ही एसडीएम, सीओ और कई थाने की पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने शव को बाहर निकलवाया और कब्रिस्तान में दफनवाया। इसको लेकर अभी भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के गुद्दीजोर के एक महिला का सोमवार की सुबह इंतकाल हो गया। घरवाले शव दफनाने के लिए गांव के पानी टंकी के पास जमीन में कब्र खोदने लगे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग ग्राम प्रधान के साथ पहुंच गए और शव दफनाने का विरोध करने लगे। पहले पक्ष ने कब्रिस्तान के लिए जमीन प्रस्तावित होने का हवाला देते हुए शव दफना दिया, जबकि ग्राम प्रधान का दावा है कि बाग और झाड़ी के नाम से जमीन अभिलेखों में दर्ज है। 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की जानकारी पर एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ सीटी निष्ठा उपाध्याय और तीन थाने की पुलिस पहुंच गई। तीन घंटे तक एसडीएम और सीओ अपनी मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया और कब्रिस्तान में दफनवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि जिस जमीन में शव दफनाया गया था। उस पर विवाद है और कोर्ट में स्टे भी है। बावजूद जबरन एक पक्ष ने शव दफना दिया था। उसे कब्रिस्तान में दफनवाया गया। तनाव को देखते हुए गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed