Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar by the woman's family following her death

Deoria News: विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

Wed, 04 Nov 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uproar by the woman's family following her death
रामपुर कारखाना कस्बे में पहुंचकर हंगामा करते लोग
रामपुर कारखाना। कस्बे के शिव मंदिर वार्ड में सोमवार को विवाहित की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद मंगलवार को विवाहिता के मायके वालों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विवाहिता की सास को सड़क पर घसीटकर पीटा। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाहिता के भसुर की भी पिटाई की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगा है। यह देकर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और मायके पक्ष को दौड़ा लिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे से कस्बे में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

शिव मंदिर वार्ड निवासी जय प्रकाश मद्धेशिया की बहू शीतल जायसवाल (23) की सोमवार की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में 50-60 की संख्या में मायके पक्ष के लोग शीतल की ससुराल पहुंचे। मोहल्ले वालों का कहना है कि पहुंचे लोग जयप्रकाश मद्धेशिया के घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। घर में मौजूद जयप्रकाश की पत्नी उर्मिला (55) को पीटते हुए घर से निकालकर सड़क पर घसीट ले आए और उसे
घर में मिले विवाहिता के भसुर अनित मद्धेशिया की भी पिटाई की गई। यह देख मोहल्ले के लोग बीच-बचाव में आए। लोगों ने तोड़फोड़ व पिटाई से रोका तो हंगामा कर रहे लोग मोहल्लों वालों से भी उलझ गए। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाने से एसआई अंतिमा मौर्य और ज्योति नारायण तिवारी सहित 20 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। शाम को पटनवा पुल पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से मारपीट की तहरीर मिलती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले में शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed