फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UPCA Under-19: 17 players selected for district team

यूपीसीए अंडर-19 : जनपदीय टीम के लिए 17 खिलाड़ी चयनित

Mon, 21 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
UPCA Under-19: 17 players selected for district team
देवरिया। यूपीसीए अंडर-19 टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल के बाद जनपदीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी गई। जिले के कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि आठ खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया है।
विज्ञापन

देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि जनपद से कुल 60 खिलाड़ियों को इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम के लिए चुना गया था।
विज्ञापन

इन सभी खिलाड़ियों को चार टीमों में विभाजित कर अंतर्जनपदीय मुकाबले आयोजित किए गए। इन मैचों के साथ-साथ देवरिया क्रिकेट लीग में भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, बॉडी लैंग्वेज और अनुशासन जैसे सभी आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन कर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंडर-19 की जिला टीम में शामिल किया गया है। यह टीम अगले चरण में गाजीपुर मंडल में डिस्ट्रिक्ट मैच खेलने जाएगी। वहां देवरिया, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर जनपद की टीमें भी आपस में भिड़ेंगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर गाजीपुर मंडल की टीम बनेगी, जो जोनल की मैच खेलेगी।
जोनल के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का कानपुर में अंतिम ट्रायल होगा। वहां से यूपीसीए अंडर-17 की फाइनल टीम बनेगी। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं यूपीसीए अपेक्स काउंसिल के सदस्य इंदु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मैचों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो उनके क्रिकेट कॅरियर के लिए एक अहम पड़ाव होगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कहा कि सभी चयनित खिलाड़ियों को अपने खेल पर पूरी एकाग्रता और मेहनत से ध्यान देना चाहिए। जिनका चयन नहीं हो पाया है, वे भी निराश न हों, मेहनत जारी रखें और अगले अवसर पर और बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाएं। वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान ने बताया कि जिला टीम में चयन एक उपलब्धि है, लेकिन अपने प्रदर्शन के बल पर इस स्थान को बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। सभी खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed