{"_id":"64535b04672271c98a01f9f4","slug":"up-nikay-chunav-2023-in-deoria-everyone-from-young-to-old-showed-enthusiasm-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में युवा से लेकर बुजुर्ग तक सबमें दिखा उत्साह, सेल्फी प्वाइंट पर दिखी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में युवा से लेकर बुजुर्ग तक सबमें दिखा उत्साह, सेल्फी प्वाइंट पर दिखी भीड़
Thu, 04 May 2023 02:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 May 2023 02:46 PM IST
सार
देवरिया और गौरा बरहज दो नगर पालिका हैं, जबकि 15 नगर पंचायतें। इस बार जनपद में छह नव सृजित नगर पंचायतों बैतालपुर, हेतिमपुर, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी, पथरदेवा में पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नई नगर पंचायतों के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
देवरिया निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जनपद में 17 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। यहां छह नव सृजित नगर पंचायतों का गठन किया गया है। रुद्रपुर नगर पंचायत के सतासी इंटर कॉलेज पर बने बूथ पर एक फर्जी मतदाता पुलिस कर्मियों की गिरफ्त में आया है। वहीं नगर निकाय चुनावों को लेकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में मतदान को लेकर खूब जोश नजर आ रहा है। वोट डालने में बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं हैं। तमाम कठिनाइयों के बाद भी बूथों पर पहुंचकर वे दूसरे मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सुबह करीब सवा सात बजे पत्नी के साथ शहर के राघव नगर स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका देवरिया की भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह ने भी इसी बूथ पर वोट देकर सेल्फी प्वॉइंट पर अपनी तस्वीर खिंचवाई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया जिले में निकाय चुनाव का मतदान जारी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल
विज्ञापन
देवरिया और गौरा बरहज दो नगर पालिका हैं, जबकि 15 नगर पंचायतें। इस बार जनपद में छह नव सृजित नगर पंचायतों बैतालपुर, हेतिमपुर, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी, पथरदेवा में पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नई नगर पंचायतों के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं भी पूरे उत्साह से पहले मतदान, फिर जलपान की बात कहकर अपने घरों से सुबह ही वोट देने के लिए लाइन में खड़ी हो गई थीं।
उत्साह से लबरेज दिखे पहली बार वोट देने वाले
नगर निकाय चुनाव में पहली बार वोट देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज नजर आए। वोट देने जाते समय उनके चेहरे की मुस्कान मतदान के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को दर्शा रही थी। देवरिया नगर पालिका में पहली वार वोट देकर निकलीं शुभी चौरसिया, गरिमा पांडेय, राबिया अफजल, गुरफान, सुजैन युनूस, बैतालपुर के सचिन कुमार, मिंटू मद्धेशिया, नेहा गौड़ ने बताया कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि वोट देने के लिए सुबह जल्दी जग गए थे। नाश्ता-पानी करने के पहले ही मतदान करने का इरादा कर लिया था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर मंडल में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, देवरिया में पकड़ा गया फर्जी वोटर
बुजुर्ग और दिव्यांग भी किसी से पीछे नहीं
नगर निकाय चुनावों में मतदना करने के मामले में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी किसी से पीछे नहीं हैं। शहर के सेंट जेवियर स्कूल पर मतदान के लिए वाकर के सहारे जा रहे बुजुर्ग गौरी शंकर, वृद्धा बर्फी देवी, गौरी देवी ने बताया कि अंतिम सांस तक मतदान कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों को समझते हुए मतदान करना चाहिए। वहीं रामपुर कारखाना, मस्जिद वार्ड में जनता इंटर कॉलेज बूथ पर वोट देने आए दिव्यांग मेहताब ने कहा कि देश और समाज के प्रति वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं। इसी कारण वह मताधिकार का प्रयोग करने आए हैं।
सेल्फी प्वाइंट पर दिखी भीड़
मतदान करने आए लोगों में बूथ के बाहर बने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। चाहें युवा हों, बुजुर्ग हों या नेता सभी ने सेल्फी प्वॉइंट जाकर फोटो खिंचवाई और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।