{"_id":"64eb92bcf291c5d1d0004bb8","slug":"underpass-will-be-built-on-kasya-dhale-and-chakia-dhale-traffic-signals-will-be-installed-at-intersections-deoria-news-c-208-1-deo1001-5335-2023-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कसया ढाले पर अंडरपास व चकिया ढाले पर बनेगा ओवरब्रिज, चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कसया ढाले पर अंडरपास व चकिया ढाले पर बनेगा ओवरब्रिज, चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
Mon, 28 Aug 2023 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:30 AM IST
सार
सदर सासंद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले कसया ढाले पर अंडरपास और चकिया ढाले पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सदन में मुद्दा उठाया था। जिसका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे ने भेज दिया है। प्रयास है कि शीघ्र मंजूरी मिल जाए और निर्माण भी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
Traffic Light
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नई पहल की गई है। कसया रोड पर हर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए अंडर पास और चकिया ढाले पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जबकि शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। अभी कुछ दिन पहले सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने भी सदन में ओवरब्रिज व अंडर पास बनाने को लेकर मांग की थी। इसे लेकर पूर्वाेत्तर रेलवे ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
शहर के कसया ढाले पर काफी सालों से जाम लग रहा है। जाम से निपटने के लिए शहर के मालवीय रोड से ओवरब्रिज बनाया गया, लेकिन जाम की समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं चकिया ढाले पर भी जाम लगा रहता है। इसमें पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के इंजीनियर ने पूर्वी चकिया ढाले पर ओवरब्रिज और कसया ढाले पर अंडरपास व ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए सांसद ने मांग की थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने रेलवे के इंजीनियर से इसके बारे में जब जानकारी मांगी तो पता चला है कि प्रस्ताव करीब दस दिन पहले भेज दिया गया है। उद्योग बंधु की शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा की मौजूदगी में शहर के सभी चौराहों पर इलेक्ट्रानिक सिग्नल लगाने का खाका तैयार करने को कहा। इसके लिए सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर, भीखमपुर रोड, मोतीलाल रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य चौराहों को एक सप्ताह के भीतर चिह्नित करने को कहा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी गिरोह में शामिल, पुलिस कर रही छानबीन
ओवरब्रिज और अंडरपास से होगी सहूलियत
शहर के कसया और चकिया ढाले पर ओवरब्रिज व अंडर पास बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। कसया ढाले से भीखमपुर रोड, रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम, संकटमोचन नगर, सिंधी मिल कालोनी सहित कई मोहल्ले के लोगों का आना-जाना होता है। जबकि चकिया ढाले से शहर के पिपरपाती, जटमलपुर, बैकुंठपुर होते बिहार जाने वाले लोगों को फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग के एक अनुमान के मुताबिक दस से पंद्रह हजार वाहनों का आना-जाना होता है। रेल लाइन पार कर शहर क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी निवास करती है।
इसे भी पढ़ें: अब खुला ब्लड माफिया का खेल, मजदूर के खून की कीमत लगा दी 8 हजार
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि रेलवे से जानकारी ली गई है। कसया ढाले और चकिया ढाले पर अंडर पास व ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बहुत जल्द चौराहों को चिह्नित कर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले।
सदर सासंद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले कसया ढाले पर अंडरपास और चकिया ढाले पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सदन में मुद्दा उठाया था। जिसका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे ने भेज दिया है। प्रयास है कि शीघ्र मंजूरी मिल जाए और निर्माण भी शुरू हो जाए। मेरा प्रयास है कि शहर की प्रमुख समस्या जाम का निदान हो जाए।
इसे भी पढ़ें: अब खुला ब्लड माफिया का खेल, मजदूर के खून की कीमत लगा दी 8 हजार
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि रेलवे से जानकारी ली गई है। कसया ढाले और चकिया ढाले पर अंडर पास व ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बहुत जल्द चौराहों को चिह्नित कर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले।
सदर सासंद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले कसया ढाले पर अंडरपास और चकिया ढाले पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सदन में मुद्दा उठाया था। जिसका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे ने भेज दिया है। प्रयास है कि शीघ्र मंजूरी मिल जाए और निर्माण भी शुरू हो जाए। मेरा प्रयास है कि शहर की प्रमुख समस्या जाम का निदान हो जाए।