{"_id":"646bb2437547616a490d4288","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-railing-of-overbridge-youth-injured-deoria-news-c-7-1-177410-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित बाइक ओवरब्रिज के रेलिंग से टकराई, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित बाइक ओवरब्रिज के रेलिंग से टकराई, युवक घायल
Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार। गौरी बाजार कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम एक साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर टोला तुलसीपुर निवासी रामलगन निषाद 45 वर्ष पुत्र पुजारी निषाद सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से गौरी बाजार आ रहे थे। इसी बीच गौरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।