फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ultrasound testing stopped in medical college, patients were troubled

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच ठप, परेशान रहे मरीज

Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound testing stopped in medical college, patients were troubled
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच शनिवार को ठप रही। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय के कार्य से जाने से यह दिक्कत आई।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। रोजाना करीब 60 से 70 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मात्र एक रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती है। उनके जिम्मे पुलिस मेडिकोलीगल, सीटी स्कैन की रिपोर्टिंग भी है। ऐसे में 40 से 50 जांच होती है। शनिवार को रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय कार्य से जाने के कारण मरीजों को दिक्कत हुई। ओपीडी से मरीज जांच के लिए केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि जांच नहीं हो पाएगी। इससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय के कार्य से जाने की वजह से समस्या आई है। सोमवार को जांच की जाएगी। अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसके लिए प्राचार्य के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed