फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ultrasound stopped in medical college, patients worried

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड ठप, मरीज परेशान

Wed, 31 Jul 2024 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound stopped in medical college, patients worried
जांच केंद्र से निराश लौटे मरीज, रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से आई दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। इसकी वजह से मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को मजबूरी में निजी सेंटरों से जांच करानी पड़ी, जहां उन्हें कीमत चुकानी पड़ी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पुरुष और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा है, लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। यहां मात्र दो रेडियोलाॅजिस्ट ही हैं। इसमें पुरुष व महिला अस्पताल में एक-एक की तैनाती है। इनमें किसी के अवकाश पर जाने से दिक्कत होती है। पुरुष अस्पताल के अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर ओपीडी के विभिन्न विभागों से डॉक्टर हर रोज करीब 70 से 75 मरीजों को जांच के लिए भेजते हैं। प्रतिदिन करीब 50 लोगों की ही जांच होती है। इस वजह से करीब 20 से 25 लोगों को अगले दिन फिर नंबर लगाना पड़ता है। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने के कारण सोमवार को जांच नहीं हुई। मंगलवार को भी मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज जांच के लिए पहुंचे तो नहीं होने की जानकारी मिली। जांच न होने से डॉक्टर को रिपोर्ट नहीं दिखाने से उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया। उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जहां उन्हें 600 से 800 रुपये कीमत चुकानी पड़ी। बरहज क्षेत्र के रामसरीखा, रुद्रपुर की सुनीता, पथरदेवा क्षेत्र के मनोज कुमार आदि जांच कराने पहुंचे थे। बताया कि सस्ता इलाज कराने के लिए आए थे। गर्मी व उमस की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही है। पैसा खर्च हो रहा है और समय भी लग रहा है। जांच न होने से डॉक्टर को रिपोर्ट नहीं दिखा पा रहे हैं। अब जांच कराने के लिए फिर पैसा खर्च कर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रेडियोलाॅजिस्ट के न रहने से दिक्कत आ रही है। उनके आने पर जांच शुरू हो जाएगी। अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसके लिए मांग की गई है। आने वाले दिनों में समस्या के समाधान होने की उम्मीद है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed